Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों बाहरी लोगों एवं असामाजिक तत्वों के सत्यापन की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए नागपुर से तीन माह से लापता एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में होटल ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर नियमित सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 5 मई 2026 को नई बस्ती क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बच्ची कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी जिस पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे संरक्षण में लेकर थाने लाया गया। काउंसिलिंग और पूछताछ के दौरान बच्ची ने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। नंबर के आधार पर संपर्क करने पर पता चला कि बच्ची महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र से लापता है और थाना कामठी में उसके अपहरण से संबंधित मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि नाबालिग बच्ची 4 फरवरी 2026 से अपने घर कोठारी गैस गोदाम आनंदनगर रामगढ़ कामठी नागपुर से गायब थी। पुलिस के अनुसार बच्ची घरवालों से नाराज होकर चली गई थी। कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना एवं परिजनों को सूचना दी। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने के बाद 7 मई 2026 को जिला बाल कल्याण समिति की सहायता से बच्ची को सकुशल थाना कामठी पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और संवेदनशील कार्यवाही से एक मासूम बच्ची को संभावित खतरे और गलत हाथों में जाने से बचाया जा सका। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल हेड कांस्टेबल सोनू कुमार महिला होमगार्ड गीता गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp