प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद हरिद्वार के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने छात्र छात्राओं की मेहनत लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। जिनमें मनीषा ने 97.2 प्रतिशत तनवी ने 96 प्रतिशत आदित्य ने 94.4 प्रतिशत श्रेया ने 94.4 प्रतिशत तथा लवी सैनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एसएसपी हरिद्वार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
