Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कनखल हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध शराब वारंटी हिस्ट्रीशीटर वांछित एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। इसी क्रम में 7 मई 2026 को पुलिस टीम ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपेश झा पुत्र स्वर्गीय गोल्डन झा निवासी झुग्गी झोपड़ी ठोकर बैरागी कैंप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 25 पाउच माल्टा पैट्रा पैक देशी अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp