प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व एवं निर्देशन में आयोजित इस अनुशासित परेड में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह ऊर्जा और पूर्ण अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने स्वयं मैदान में दौड़ लगाकर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और फिटनेस अनुशासन तथा नेतृत्व की मिसाल पेश की। प्रतिकूल मौसम के बावजूद उनका यह प्रेरणादायक अंदाज पुलिस बल के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। परेड में जवानों को शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान आधुनिक हथियारों के सुरक्षित संचालन रखरखाव तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित उपयोग संबंधी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शस्त्र अभ्यास के दौरान पुलिस बल की फुर्ती सामरिक तैयारी और अनुशासन देखने योग्य रहा। एसएसपी ने जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने हर समय सजग रहने और किसी भी परिस्थिति में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन ही पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है। परेड के दौरान सलामी और ड्रिल अभ्यास के साथ फिटनेस एवं सामरिक दक्षता से जुड़े विशेष अभ्यास भी कराए गए। जवानों के स्वास्थ्य अनुशासन और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा स्थित व्यायामशाला परिवहन शाखा भोजनालय और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने साफ-सफाई बनाए रखने वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने तथा व्यायामशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया और आउटडोर व इंडोर कक्षाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। टिहरी पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता फिटनेस तथा आपदा और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।
Spread the love