Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शुक्रवार परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे जहां उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रशिक्षण ले रहे नए रिक्रूट और अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। इस दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो प्रत्येक जवान के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों की ट्रेनिंग का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी जवानों को बेहतर कैडेट बनाने के लिए पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन परेड का निरीक्षण जनपद के अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन को और बेहतर बनाया जा सके। एसएसपी ने प्रशिक्षण ले रहे जवानों के बीच जाकर उनकी तैयारियों और प्रशिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। परेड के बाद एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मोटर परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान जनपद को प्राप्त नए बोलेरो वाहन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वाहन को राजकीय कार्यों के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp