प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार नाबालिगों महिलाओं से जुड़े अपराधों एवं गुमशुदगी के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से बिहार से चार माह से लापता एक मूक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई। दिनांक 07 मई 2026 को थाना श्यामपुर पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान बाहरपीली क्षेत्र में एक युवक लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला। युवक बोलने में असमर्थ था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाने लाया और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। परिजनों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया तथा जिला एवं प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित माध्यमों पर जानकारी प्रसारित की गई। थाना श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर यह रहा कि मात्र तीन घंटे के भीतर युवक के भाई की पहचान राज नारायण यादव निवासी जिला दरभंगा बिहार के रूप में हो गई। पूछताछ में युवक की पहचान नितीश कुमार पुत्र साधु यादव निवासी ग्राम बिहरानी पोस्ट मच्छी थाना बहेड़ी जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई जो पिछले चार माह से लापता था। अपने खोए हुए भाई को सकुशल देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद श्यामपुर पुलिस ने नितीश कुमार को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विशेष जरूरत वाले बच्चों और व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत अपर उप निरीक्षक दरम्यान सिंह हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह कांस्टेबल अजय चौहान और होमगार्ड अंकित रावत शामिल रहे।
Spread the love