Spread the love

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पुलिस की मदद से परिजनों से मिलीं बिछड़ी हुई श्रद्धाल

प्रदीप कुमार
केदारनाथ/रूद्रप्रयाग श्रीनगर गढ़वाल।श्री केदानाथ धाम से वापस आते समय श्रद्धालु बिमला देवी जो कि वापसी में अपने परिजनों से बिछुड़ गयी थी,हताश तथा परेशान होकर उनके द्वारा यात्रा मार्ग चौकी जंगलचट्टी पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान को अपनी समस्या बतायी गयी,पुलिस जवान द्वारा महिला की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल यात्रा पड़ाव की सभी चौकियों से सम्पर्क कर सूचना प्रसारित करायी गयी कि इनके परिजन जहां कहीं भी हों तो चौकी जंगलचट्टी में आ जायें,पुलिस के स्तर से लगातार ढूंढखोज व सूचना के आदान प्रदान करने के उपरान्त इनके परिजनों का पता चल पाया जो कि अपने स्तर से भी इनको ढूंढ रहे थे,पुलिस जवान द्वारा इनको आपस में मिलाकर श्रद्धालु बिमला देवी तथा उनके परिजनों द्वारा पुलिसजन का न केवल आभार प्रकट किया गया बल्कि ढेर सारा आशीष वचन देकर अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp