प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले टेम्पो ट्रैवलर चालक के खिलाफ टिहरी गढ़वाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर 25 श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जून 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मुनि की रेती पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान टेम्पो ट्रैवलर संख्या डीएल1वीसी-5187 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका एल्कोहल परीक्षण किया गया जिसमें चालक के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद चौकी प्रभारी ढालवाला द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को नियमानुसार सीज कर चालक अमित सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन में 25 श्रद्धालु सवार थे जो दिल्ली से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गई और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। टिहरी पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि आम जनता और यात्रियों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love