प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत वांछित आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी देवेन्द्र फर्षवाण पुत्र नारायण सिंह फर्षवाण निवासी ग्राम रोपा पोस्ट मैठाणा थाना कोतवाली चमोली जनपद चमोली को 08 मई 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नितेश पवार और कांस्टेबल अंकित सैनी शामिल रहे।
Spread the love