प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 08 मई 2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अब्दाल बस्ती से शुभम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्वयं हाथ से मलकर चरस इकट्ठा करता था तथा कुछ नशा करने वाले लोगों से भी कम मात्रा में चरस एकत्र करता था। इसके बाद वह कलियर क्षेत्र में नशा करने वालों और आने-जाने वाले लोगों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचकर अपना खर्च चलाता था। आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है तथा नशे की लत और व्यक्तिगत खर्चों की पूर्ति के लिए चरस की तस्करी करने लगा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध पिरान कलियर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी उपनिरीक्षक शहजाद अली हेड कांस्टेबल बबलू कुमार और हेड कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।
Spread the love