प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्धों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए 08 मई 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बीएचईएल शिवालिक गेस्ट हाउस जाने वाले कच्चे रास्ते से उमेश गुप्ता पुत्र नर सिंह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त रात में ही पुलिस टीम ने जमालपुर नहर पटरी से शिवम कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम सैदाबाद थाना लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान शिवम कुमार के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें देशी तमंचा 315 बोर और मस्कट बंदूक 12 बोर के साथ उसकी तस्वीरें मिलीं। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार लक्सर क्षेत्र से खरीदे थे और बाद में बेच दिए थे जबकि एक तमंचा उसने अपने पास रखा हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी खानपुर में चाकू के मामले और लक्सर में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है तथा हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। कुछ लोगों से विवाद होने और जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उसने तमंचा अपने पास रखा था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बरामदगी में एक अवैध चाकू एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस शामिल है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल विवेक गुसाईं कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट और कांस्टेबल मंजीत राणा शामिल रहे।
Spread the love