प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में बढ़ रही एटीएम ठगी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए बहादराबाद पुलिस ने एटीएम ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 संदिग्ध एटीएम कार्ड घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और ₹900 नकद बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में एटीएम ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद को क्षेत्र में एटीएम ठगी से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में बहादराबाद पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर बैंक और एटीएम बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू की गई। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय ठग गिरोह की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था। 08 मई 2026 को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ एसबीआई एटीएम बूथ बहादराबाद पीपल चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर पुराना पथरी पावर हाउस की ओर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों का पीछा किया। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसके बाद दोनों युवक झाड़ियों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में चालक युवक ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी थाना पथरी हरिद्वार बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सैमसंग ए15 मोबाइल ₹200 नकद एक पर्स तथा विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड बरामद हुए। दूसरे युवक ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर थाना रानीपुर हरिद्वार बताया। उसकी तलाशी में एक वन प्लस मोबाइल ₹700 नकद पर्स तथा 07 एटीएम कार्ड बरामद हुए। बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी एटीएम बदलकर ठगी करने के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों में बुजुर्गों महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में दूसरे एटीएम से खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय भी किसी भोले-भाले व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में एटीएम बूथ के आसपास घूम रहे थे लेकिन बहादराबाद पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ लिए गए। इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह कांस्टेबल मुकेश नेगी और कांस्टेबल नितुल यादव शामिल रहे।
Spread the love