प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा चंबा–धनोल्टी सड़क पर कनाताल के पास चलती गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित दो वाहनों को चेक किया गया जिनमें क्रमशः 50 बोरी एवं 40 बोरी गेहूं और चावल सरकारी राशन वितरण हेतु ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में राशन किस स्थान एवं किस गांव में वितरण हेतु भेजा जा रहा है इसकी कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं थी। साथ ही खाद्यान्न गोदाम से निकलने का गेट पास खाद्यान्न कहां से आया और कहां जा रहा है उससे संबंधित कोई दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए तथा वाहनों में संबंधित चालान भी उपलब्ध नहीं था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल एवं खाद्यान्न निरीक्षक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानूनगो महिपाल सिंह पुंडीर पटवारी धनपाल सिंह एवं सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी को भी मौके पर बुलाया गया और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित दोनों वाहनों को सीज किया गया तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कार्मिकों एवं ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल को भी पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ज्योति भी उपस्थित रहीं।
Spread the love