प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इनमें एक टीम को विशेष रूप से वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रोहित कुमार पुत्र समय सिंह निवासी गली नंबर 6 टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कांस्टेबल नरेश और पीआरडी जवान आशीष शामिल रहे।
