Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने शनिवार को थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर भोजनालय बैरक स्टोर तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर साफ-सफाई अनुशासन और कार्यालय संचालन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा बरामद किए गए करीब पांच लाख पचास हजार रुपये मूल्य के खोए हुए मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मदर्स डे के अवसर पर अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान पुलिस कर्मियों से शस्त्र ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया तथा साप्ताहिक शस्त्र सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कार्यालय व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित और बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यालय अभिलेख रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बेहतर कार्य प्रणाली और प्रभावी प्रबंधन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया गया। आगामी कुंभ मेला और कांवड़ मेले को देखते हुए शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा आमजन की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी थाना अध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह चौकी प्रभारी फेरुपुर विपिन कुमार सहित थाना पथरी के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp