Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना पुलिस को अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान 9 मई 2026 को पुलिस टीम ने सोनाली नदी रोड तिराहा इमली रोड रुड़की के पास एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन सट्टा डायरी और 1170 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुर्शीद पुत्र वहीद निवासी धोबी वाली गली बदा रोड रुड़की जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विपिन और कांस्टेबल सुरेश तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp