प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से अर्जित लगभग 25 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है। पुलिस द्वारा पहले आरोपियों को जेल भेजा गया और अब उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा कारोबार में संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए और नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन एवं वितरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान आरोपियों की संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई जिसमें यह सामने आया कि उनकी कई संपत्तियां नशा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। पुलिस द्वारा नियमानुसार रिपोर्ट भारत सरकार के सक्षम प्राधिकरण एवं प्रशासक नई दिल्ली को भेजी गई। जांच सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों की लगभग 23 लाख रुपये मूल्य की पांच चारपहिया गाड़ियों और बैंक खातों में जमा लगभग 2 लाख रुपये की धनराशि को फ्रीज और जब्त करने के आदेश जारी किए गए। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को लैंसडाउन पुलिस और सीआईयू टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन UK 07 AP 3513 और UP 16 PC 0036 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन UK 07 AP 3513 जिसे यशवंत सिंह चला रहा था उससे 59.39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं वाहन UP 16 PC 0036 जिसे लव कुमार चला रहा था उससे 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में लव कुमार यशवंत सिंह नेगी महिपाल सिंह बिट्टू सैनी राजेंद्र सिंह जगत सिंह और स्वरूप नौटियाल सहित कुल सात आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है उनमें कार UP 16 BC 0036 और UP 16 V 2116 जिनके स्वामी बिट्टू सैनी हैं कार UK 19 B 5199 जिसके स्वामी स्वरूप नौटियाल हैं कार UK 07 TB 2607 जिसके स्वामी राजेंद्र नेगी हैं तथा कार UK 01 A 5977 जिसके स्वामी जगत सिंह हैं शामिल हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा लगभग 2.07 लाख रुपये की धनराशि भी फ्रीज की गई है। पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। सक्षम प्राधिकरण के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद नई दिल्ली स्थित सेफेमा कोर्ट द्वारा संपत्तियों को फ्रीज और जब्त करने के आदेश पारित किए गए हैं। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।
Spread the love