Spread the love

प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रही हैं। इसी क्रम में नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने आए रामप्रसाद निवासी धौलपुर राजस्थान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दर्शन के दौरान उन्हें चक्कर आने और दौरा पड़ने से वह अचानक गिर पड़े जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए श्रद्धालु को सुरक्षित उठाकर तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपचार के बाद श्रद्धालु की स्थिति में सुधार हुआ जिसके बाद उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समय पर मिली सहायता और सहयोग के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। धार्मिक यात्रा के दौरान पुलिस टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहायता और स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में लगातार तत्परता से सेवाएं दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp