प्रदीप कुमार
रामझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रामझूला चौकी में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल बारूदत्त शर्मा और पीआरडी जवान विमल सिंह ने सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर वापस लौटाया। ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी श्रद्धालु कपिल कुशवाहा ने पुलिस टीम को सूचना दी कि उनका बैग रामझूला क्षेत्र में कहीं गुम हो गया है। बैग में 11 हजार 600 रुपये नगद के साथ आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। श्रद्धालु द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी बैग का कोई पता नहीं चल पाया था। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और श्रद्धालु का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद श्रद्धालु को चौकी रामझूला बुलाकर उनका बैग नगदी और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर कपिल कुशवाहा और उनके साथियों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल बारूदत्त शर्मा और पीआरडी जवान विमल सिंह शामिल रहे।
Spread the love