Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद अचानक झगड़े में बदल गया जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद एक पक्ष के कुछ लोग लगातार शांति व्यवस्था भंग करते रहे। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माधव राजेश सिंह अनीश किशन और अमन को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपसी बहसबाजी आरोप-प्रत्यारोप और विवादित टिप्पणियों का सिलसिला चल रहा था। इसी क्रम में 10 मई 2026 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिसके बाद विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति माधव अग्रवाल निवासी-स्वर्गाश्रम रामझूला पौड़ी गढ़वाल राजेश सिंह निवासी जौंक रामझूला पौड़ी गढ़वाल अनीश कृष्ण बिष्ट निवासी-स्वर्गाश्रम जौंक लक्ष्मणझूला किशन राजपूत निवासी-स्वर्गाश्रम रामझूला अमन जुगरान निवासी-गुमानीवाला ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp