Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं एवं घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं प्रगति पर चल रही सीएम घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं एवं कार्यों को धरातल पर उतारने में किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाओं को गति प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है उन्हें तेजी से पूर्ण किया जाए तथा जिन मामलों में शासन स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है उनके लिए तत्काल शासन को प्रस्ताव एवं पत्राचार भेजा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि विभागीय घोषणाओं से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp