प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने सेक्टर अधिकारी केदारनाथ के साथ हिमलोक टेंट कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टेंट कॉलोनी में साफ-सफाई सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने टेंट संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर एकत्रित करने तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा सभी संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। निरीक्षण में विभिन्न व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में करीब 11 लोगों के चालान किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा क्षेत्र में नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही सभी टेंट संचालकों और सेवा प्रदाताओं से प्रशासन का सहयोग करने और तय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
Spread the love