प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब नेशनल बैंक में धन गबन के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 23 मार्च 2025 को वादी हरिओम निवासी नई बस्ती भीमगौड़ा खड़खड़ी हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी कि बैंक में कार्यरत कर्मचारी गौरव कुमार ने षड्यंत्र के तहत उसके खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाल ली है। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया तथा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 11 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी गौरव कुमार को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौड़ा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल निवासी नानकपुरम सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक नवीन नेगी अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी कांस्टेबल शिवानंद एसओजी कांस्टेबल वसीम और कांस्टेबल मुकेश उनियाल शामिल रहे।
Spread the love