प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य जागरूकता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को नो व्हीकल डे” के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में इस अभियान का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री के फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में इन अभियानों को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में शुरू की गई है। इसके तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन वाहन का उपयोग न करते हुए पैदल कार्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी जिलास्तरीय अधिकारियों, विकासखंड स्तरीय अधिकारियों और तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सप्ताह में एक दिन कार्यालय आने-जाने के लिए निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग न करें और पैदल आवागमन करें। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अभियान की शुरुआत अगस्त 2025 के प्रथम बृहस्पतिवार से जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई थी। अब इस व्यवस्था को विकासखंड और तहसील स्तर तक भी अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 14 मई 2026 से “नो व्हीकल डे” संबंधी आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य जनपद में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
Spread the love