प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो.एमपीएस बिष्ट को लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित 25वें द्विवार्षिक सम्मेलन 2026 के अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन गढ़वाल पल्टन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल पल्टन की 22 विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट तथा रेजिमेंट के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा परम विशिष्ट सेवा पदक अति विशिष्ट सेवा पदक युद्ध सेवा पदक सेना पदक से सम्मानित सामरिक कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो.एमपीएस बिष्ट को चीफ ऑफ स्ट्रेटजिक कमांडर बैज से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन विशिष्ट नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज शिक्षा और सैन्य समुदाय के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस अवसर पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा केंद्रीय कमान प्रमुख तथा लेफ्टिनेंट जनरल गैम्बियर सिंह गजराज कोर प्रमुख सहित अनेक गणमान्य अतिथि और सैन्य अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
