प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चारधाम यात्रा को देखते हुए सिवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं दिन-रात काम कर सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने में जुटी हैं ताकि स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिन सड़कों को सीवरेज कार्य हेतु खोदा गया है उनकी मरम्मत हर हाल में समय पर पूरी की जाए। निर्देशों के अनुपालन में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 मई को दोनों पैकेजों के तहत कुल 301.45 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। पैकेज 01 के अंतर्गत गली नंबर 3 में 33.45 मीटर सीसी रोड इंद्रा कॉलोनी में 12 मीटर टाइल्स रोड गली नंबर 6 में 43.2 मीटर सीसी रोड और इंटर कॉलेज रोड में 72.8 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 161.45 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन एन्क्लेव में 52 मीटर सीसी रोड अशोक विहार में 12 मीटर सीसी रोड रत्न वाटिका में 50 मीटर सीसी रोड तथा त्रिलोक नगर में 26 मीटर पेवर ब्लॉक कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 140 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य लगातार दिन-रात जारी हैं ताकि यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू बना रहे और आमजन को राहत मिल सके।
Spread the love