प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के नए जिला कार्यालय का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं मंत्रियों और विधायकों ने नए कार्यालय में प्रवेश किया। इस अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल में जिले की पहली मासिक बैठक भी आयोजित की गई। जिला कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाए। उन्होंने नए कार्यालय के उद्घाटन पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि नए कार्यालय से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत की जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगी। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने निर्देश दिए कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मासिक बैठकें आयोजित करें मन की बात कार्यक्रम को सुनें और बूथ तथा शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करें। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नए कार्यालय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला मातवर सिंह रावत नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिपाल नेगी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बबीता रावत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ ही भाजपा संगठन ने जिले में अपनी गतिविधियों को और अधिक गति देने का संदेश दिया।
Spread the love