प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील बना हुआ है। इसी क्रम में केदारनाथ धाम में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी महिला श्रद्धालु सरिता अग्रवाल के चोटिल होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। ड्यूटी पर तैनात SDRF और NDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ उन्हें हेलीपैड तक पहुंचाया जहां से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर अग्रिम उपचार हेतु रवाना किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा राहत एजेंसियां लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Spread the love