Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी 2026 को पीड़िता ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर तहरीर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पंचठागढ़ी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला तथा अन्य महिला द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को सौंपी गई। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 14 मई 2026 को आरोपी राशिद पुत्र सुल्तान निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह हेड कांस्टेबल रजत और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp