प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में आज दिनांक 15 मई 2026 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में स्थान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं उनको उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल प्रीति बिष्ट रोशनी देवी प्रियंका रॉय मानव बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
