प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सांसद Anil Baluni ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी जल जीवन मिशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कृषि पूर्ति खेल श्रम और पशुपालन विभाग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। सांसद ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक के दौरान सांसद ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग और निजमुला-गौणा-पाणा ईरानी मोटर मार्ग निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई को स्वीकृत सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने को कहा। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने वीबीजी राम जी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को जनपद के डार्क जोन का विस्तृत मानचित्र तैयार करने को कहा ताकि नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सांसद ने समाज कल्याण विभाग को लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा दिव्यांग पेंशन मामलों में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी को दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था विकसित करने को कहा तथा आवश्यकता पड़ने पर सांसद निधि से सहयोग देने की बात कही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान सांसद ने संस्थागत प्रसव टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए ताकि आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने शहरी क्षेत्रों में आवास की आवश्यकता का सर्वे कराने तथा पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने को कहा। कृषि विभाग की समीक्षा में उन्होंने जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा देने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन घर-घर कूड़ा संग्रहण पुनर्चक्रण और एसटीपी प्लांट संचालन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में सांसद ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को शीघ्र दुरुस्त करने तथा वर्षा ऋतु में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 12 लाख 64 हजार 719 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 16 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध जल नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है तथा 3 लाख 80 हजार पौधरोपण कर वनीकरण को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सात विकासखंडों में 128 क्लस्टरों के माध्यम से 9 हजार 347 किसान लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 76 हजार 716 परिवारों के सापेक्ष 76 हजार 686 एफएचटीसी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अटल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड धारकों की संख्या 2 लाख 38 हजार 656 है जिनमें से 68 हजार 356 मरीज योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग और गोपेश्वर में जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं तथा अन्य क्षेत्रों में भी केंद्र खोलने की प्रक्रिया जारी है। कृषि क्षेत्र में नवाचारों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि गैरसैंण विकासखंड में मशरूम तथा दशोली विकासखंड में कीवी और लीलियम उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 हजार 110 लक्ष्यों के सापेक्ष 2 हजार 102 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि पीएमएवाई 2.0 के अंतर्गत 14 हजार 638 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी पीडी आनंद सिंह डीडीओ केके पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी नगर निकायों के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love