Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित आवास कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पश्चिम बंगाल पुडुचेरी असम में ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई दी और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कैथलेब का शुभारंभ होने एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कार्यरत 277 कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन मिलने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं खुशी जताई इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं हेतु चैंबर्स निर्माण फर्नीचर एवं पुस्तकालय हेतु कानूनी पुस्तकों एवं आवासीय परिसर के संदर्भ में एक ज्ञापन भी दिया उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्य सेवक के रूप में किये जा रहे ऊर्जावान साहसिक जन कल्याणकारी कार्यों से आज संपूर्ण प्रदेश गौरवान्वित है उत्तराखंड में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता लागू करने का क्रांतिकारी निर्णय लेकर माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश को देश के मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है एवं प्रदेश में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री ने परिश्रमी युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है इसके लिए बार एसोसिएशन श्रीनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक अभिनंदन करती है आभार एवं खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में अर्जुन सिंह भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड दीपक भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर परमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष पूर्व महासचिव विकास पंत महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट सह सचिव देवी प्रसाद खरे पूर्व सहसचिव प्रदीप मैठाणी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट बलवीर सिंह रौतेला सुरेंद्र सिंह रौथान ओम प्रकाश मैठाणी आनंद सिंह बुटोला नितेश भारती गौरव उपाध्याय रतन सिंह बिष्ट परमानंद मैठाणी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp