पौड़ी पुलिस ने 11.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26 मई 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण,प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक जयपाल चौहान के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में संयुक्त रूप चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति सुनील रावत उर्फ सैम को वंडर सीमेंट के गोदाम के पास से 11.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर अभियुक्त के विरूद्ध NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता अभियुक्त,सुनील रावत उर्फ सैम पुत्र सुरेश सिंहस,निवासी-जखणी कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल।
*
Spread the love