Spread the love

श्रीनगर में आवारा घोड़े-खच्चरों पर नगर निगम की सख्ती दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में सड़कों पर आवारा घूमते घोड़े और खच्चरों को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने बताया कि शहरवासियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह पशु सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से घूमते हैं,जिससे यातायात में बाधा आती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मेयर ने कहा कि जानकारी मिली है कि कई पशु मालिक काम के बाद घोड़ों और खच्चरों को यूं ही सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सभी पशु मालिकों को दो दिन का समय दिया है।तय समय सीमा के बाद भी यदि कोई पशु सड़कों पर आवारा पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।जब्त किए गए घोड़े-खच्चरों की आगे चलकर नीलामी की जाएगी। वहीं,यदि किसी पशु का मालिक चिन्हित किया गया,तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी मिलकर शहर की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद करें।
श्रीनगर नगर निगम: मीट-मांस विक्रेताओं को नियमबद्ध बिक्री और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने निगम कार्यालय में शहर के मीट-मांस विक्रेताओं के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल निर्धारित नियमों के अंतर्गत ही मीट-मांस की बिक्री करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बांगरी,कु.गायत्री बिष्ट,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित नगर निगम के पार्षद भावना चौहान,मीना देवी,कुसुमलता,सूरज नेगी,जयपाल बिष्ट,विजय चमोली,धर्म सिंह रावत,सुमित बिष्ट,संदीप रावत,पार्षद पंकज सती और प्रवेश चमोली,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp