Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात्रि अधिकारी एडिशनल उप निरीक्षक अनिल कुमार और चेतक पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पाल मार्केट जाने वाले तिराहे के पास सिडकुल क्षेत्र से शुभम पुत्र राकेश निवासी ग्राम कुसावली थाना सरधना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को एक अवैध 315 बोर तमंचे के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने खुलासा किया कि उसने 11 मई 2026 को डेंसो चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया था। इस मामले में थाना सिडकुल में पहले से मुकदमा दर्ज है जिसकी जांच एडिशनल उप निरीक्षक सुभाष रावत द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बरामद अवैध तमंचे के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में एक अवैध 315 बोर तमंचा शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एडिशनल उप निरीक्षक अनिल कुमार नरेंद्र चौहान और तनवीर अली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp