प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और बिना वाहन स्वामी की जानकारी व आवश्यक दस्तावेजों के वाहन खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ग्राम खेलपुर में विशेष सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने गांव की गली-मोहल्लों और आने-जाने वाले रास्तों पर सघन वाहन जांच की। सुबह से चलाए गए अभियान में करीब 200 से अधिक वाहनों और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान मालिकाना हक की पुष्टि नहीं होने और कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं मिलने पर 13 वाहनों को मौके पर जब्त किया गया। पुलिस इन वाहनों के संबंध में विस्तृत सत्यापन कर रही है। पुलिस को पिछले कुछ समय से संदिग्ध और बिना नंबर वाले वाहनों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि यह कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि गांव के माहौल को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें तथा बिना नंबर प्लेट और अधूरे कागजात वाले वाहनों का संचालन न करें। गांव में चलाए गए इस अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताया।
Spread the love