प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 मई 2026 को चेकिंग के समय पुलिस टीम ने ग्राम सरठेडी स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति को 50 टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित की पहचान अनिल कुमार पुत्र बालकरामपाल निवासी ग्राम इस्वापुर थाना कन्नौज जनपद कन्नौज उत्तर प्रदेश हाल निवासी बंदा खेड़ी थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में 50 टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मदन सिंह और होमगार्ड रोबिन सैनी शामिल रहे।
Spread the love