प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के जैव रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मनीषा निगम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित साइरैंक वैश्विक रजिस्ट्री 2025 में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान शोध कार्यों के विश्लेषण वैज्ञानिक प्रकाशनों और शोध योगदान के आधार पर प्रदान किया गया है। डॉ.मनीषा निगम को यह उपलब्धि जैव रसायन और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों तथा निरंतर वैज्ञानिक योगदान के लिए मिली है। उन्होंने अपने शोध और वैज्ञानिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत किया है। उनके द्वारा किए गए अनुसंधान कार्यों को वैज्ञानिक जगत में विशेष सराहना मिली है। इस उपलब्धि से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य का गौरव भी बढ़ा है। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया है। विश्वविद्यालय परिवार शिक्षकों शोधार्थियों और कर्मचारियों ने डॉ.मनीषा निगम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Spread the love