प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र टिहरी में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत क्षेत्र में नियमित रूप से एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त ई-केवाईसी ऑनलाइन बुकिंग तथा डीएसी की अनिवार्यता से संबंधित समस्याओं को भी बैठक में उठाया गया। इस संबंध में आईओसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष ने बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है किन्तु उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त करने के लिए पूर्व में बुकिंग कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल व्हाट्सएप पोर्टल आदि माध्यमों से गैस बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के पश्चात ही संबंधित उपभोक्ताओं को गैस रिफिल उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों को मांग के अनुरूप गैस आपूर्ति की जा रही है तथा यह व्यवस्था आगे भी यथावत जारी रहेगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा गैस एजेंसियों से क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस पर विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा विधानसभा क्षेत्र टिहरी की समस्त गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप गैस वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही रोस्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विभिन्न माध्यमों से किया जाए ताकि आमजन निर्धारित तिथियों एवं स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका अनावश्यक समय व्यर्थ न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा पूर्व की भांति निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्वाइंट डिलीवरी प्रणाली से सिलेंडर प्राप्त करें। किसी भी स्थिति में गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ अथवा लाइन न लगाएं। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई गई है उनसे शीघ्र अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी पूर्ण कराने का आग्रह किया गया। गैस एजेंसियों को भी निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित कर वंचित उपभोक्ताओं की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं। बैठक में मनोज कुमार डोभाल जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी टिहरी ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर समन्वयक गढ़वाल मंडल विकास निगम गैस एजेंसियों के प्रबंधक अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
Spread the love