प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित जिला कार्यालय में प्रवेश पूजन के उपरांत पहली बार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। सांसद अनिल बलूनी ने जिला कार्यालय भवन की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था यहां की गई है। इसके साथ ही एक विशाल सभागार का निर्माण भी कराया गया है जिसमें जिले स्तर की बड़ी बैठकों एवं कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार बनी रहती है तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिपाल नेगी क्रांति किशोर नेगी सीमा भंडारी प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथुरा जगमोहन नेगी महेंद्र राणा जिला पंचायत सदस्य विधायक राजकुमार पोरी यशपाल बेनाम ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोहली सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love