प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा सुगमता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। मेलाधिकारी सोनिका प्रतिदिन अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करते हुए योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही हैं। साथ ही आवश्यक नए कार्यों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग निर्माण पैदल पुल सड़क चौड़ीकरण तथा घाटों के सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत खड़खड़ी क्षेत्र से हुई जहां सूखी नदी पर कुंभ मेला मद से स्वीकृत डबल लेन पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। मेलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल कुंभ मेले के दौरान यातायात का दबाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बाद उन्होंने दूधाधारी चौक पावनधाम और खड़खड़ी क्षेत्र को जोड़ने वाली आंतरिक सड़कों का निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने अतिक्रमण हटाने तथा पैदल एवं वाहन आवागमन को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। खड़खड़ी क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने घाटों की बेहतर सफाई और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। दोपहर बाद मेलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ शंकराचार्य चौक डामकोठी रोड तुलसी चौक और अमरापुर घाट क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों और चौराहों के चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण तथा बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर दिया। मेलाधिकारी ने तुलसी चौक के निकट अटल आवास के सामने उपलब्ध मेला भूमि का निरीक्षण करते हुए पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अमरापुर घाट से कांवड़ पटरी को जोड़ने के लिए पैदल पुल निर्माण के निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम बनाई जा सके। उन्होंने शंकराचार्य चौक के सुधार और डामकोठी रोड को सिंचाई कॉलोनी की ओर चौड़ीकरण करने के संबंध में भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए ताकि कुंभ मेला-2027 से पूर्व सभी आधारभूत सुविधाएं पूर्ण रूप से विकसित हो सकें। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती एचआरडीए सचिव मनीष कुमार परियोजना कार्यान्वयन इकाई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अभियंता भारत भूषण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love