प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव की पौड़ी घाट के सामने झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से सट्टे से संबंधित एक पॉकेट डायरी एक पेन तथा 1420 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र मनोज गुप्ता निवासी कृष्णा गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक ध्यानी कांस्टेबल पवनीश कवि एवं कांस्टेबल शिवानंद शामिल रहे।
Spread the love