प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकासखंड एवं तहसील स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े रहे।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जनपद में डेंगू के प्रकोप से आमजन की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत जिला पंचायत पंचायतीराज खंड विकास शिक्षा विभाग एवं बाल विकास विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू रोकथाम हेतु ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जल निकासी की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं स्वच्छता अभियान चलाकर डेंगू लार्वा के पनपने की संभावना समाप्त की जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु न हो। इसके लिए जांच व्यवस्था डेंगू वार्ड ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जाए कि बच्चों को पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनाकर ही विद्यालय भेजें। साथ ही विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। व्यापक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में कम से कम एक घंटा अपने घर एवं आसपास की साफ सफाई में अवश्य लगाए ताकि जलभराव की स्थिति न बने और डेंगू मच्छरों के पनपने की संभावना समाप्त की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह एसपी ट्रैफिक निशा यादव जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रमोहन कंसवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीर तलियान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love