प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गडोरा विकासखंड अगस्त्यमुनि में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सचिव पायल सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा भरण पोषण विवाह तलाक तथा पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को ई श्रम कार्ड सामाजिक सुरक्षा योजनाएं श्रमिक पंजीकरण दुर्घटना सहायता पेंशन योजनाएं मातृत्व लाभ एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलेंटियर्स द्वारा प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के प्रति सरल और रोचक तरीके से जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक की ग्रामीणों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love