Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस की महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 30 मार्च 2026 को मोहम्मद इरफान निवासी ग्राम जबरदस्तपुर कोतवाली रुड़की ने अपनी पुत्री की संदिग्ध मौत को लेकर तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसकी पुत्री की मृत्यु हुई। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मामला दर्ज किया गया जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी स्तर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 16 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर लंढौरा चौक से आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,श जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी अबू बकर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम गढ़ी सांगीपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर कोतवाली रुड़की पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह कांस्टेबल विकास त्यागी कांस्टेबल रणबीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp