प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने आवास से साइकिल के माध्यम से कार्यालय पहुंचकर लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। निखिल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से जीवाश्म ईंधनों के न्यूनतम उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आह्वान के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी प्रदेशवासियों से ईंधन बचत और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की है। इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा जनपद के अधिकारियों को छोटी दूरी के लिए पैदल अथवा साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं भी पैदल कार्यालय पहुंचकर सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी से प्रेरणा लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा आज साइकिल से कार्यालय पहुंचे और ईंधन बचत पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर निखिल शर्मा ने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।
Spread the love