Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन-रात निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 और पैकेज 02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। 15 मई को पैकेज 01 के अंतर्गत गली नंबर 3 में 3 मीटर सीसी रोड बिरला फार्म में 11.4 मीटर सूरजपुर कॉलोनी में 7.60 मीटर और मुखिया गली में 52 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 74.4 मीटर कार्य पूर्ण किया गया। इसी प्रकार पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन इंक्लेव में 55 मीटर रतन वाटिका में 65 मीटर राज विहार फेस-2 में 51 मीटर तथा त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक में 32 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 203 मीटर कार्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात लगातार त्वरित गति से किया जा रहा है जिससे चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp