प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील बालगंगा के नव निर्मित आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली और नायब तहसीलदार बालगंगा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति धनराशि आवंटन और गुणवत्ता संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अनावासीय भवन के लिए 274.40 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 109.76 लाख रुपये तथा आवासीय भवन के लिए 147.71 लाख रुपये के सापेक्ष 88.62 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की शर्त पर द्वितीय किश्त जारी करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। बैठक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग ने बताया कि अब तक लगभग 85 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं तथा निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 48 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में देरी के कारणों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि भूमि समतलीकरण और चीड़ के पेड़ों के कटान की अनुमति मिलने में समय लगने के कारण कार्य प्रभावित हुआ। वर्तमान में भूतल की सटरिंग का कार्य चल रहा है जिसे तीन से चार दिनों में पूरा कर प्रथम तल का कार्य शुरू किया जाएगा। वर्षा ऋतु से पहले भवन की छत का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक प्रगति का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भवन निर्माण कार्यों का पाक्षिक निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि अनावासीय भवन का कार्य सितंबर 2026 तक तथा आवासीय भवन का कार्य जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। यदि किसी कारणवश विलंब होता है तो नवंबर 2026 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने की बात कही गई। बैठक में निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
Spread the love