Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में आगामी 11 जून को आयोजित होने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव ने श्री केदारनाथ धाम में प्रस्तावित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के भव्य आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व्यवस्थाओं और विभागवार जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक सांस्कृतिक और जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था साफ-सफाई पेयजल बिजली सुरक्षा यातायात और लाइव प्रसारण सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्र स्तर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 11 जून को श्री केदारनाथ धाम में भी पहली बार इस पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार अधिशासी अभियंता राजविंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp