Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल में भागीरथी कला संगम संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के सदस्यों ने रविवार को श्रीनगर स्थित सीढ़ीओ घाट पर पहुंचकर व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाट परिसर और आसपास फैली गंदगी को साफ किया गया झाड़ियों की कटाई की गई तथा अवरुद्ध नालियों से मिट्टी हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। संस्था के अध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि सीढ़ीओ घाट का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की महापौर आरती भंडारी से आग्रह किया जाएगा कि घाट का पुनर्निर्माण कर इसे दोबारा व्यवस्थित और जीवंत बनाया जाए ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। संस्था द्वारा आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर मुख्य संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल दीनबंधु सिंह चौहान प्रमोद नौडियाल हरि प्रसाद उनियाल यमुना प्रसाद काला रघुवीर सिंह रावत दिनेश उनियाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp